प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने बदली हजारों जिंदगियां, छोटे व्यवसायी बने बड़े उद्यमी
रांची के व्यापारी कुणाल अग्रवाल ने मुद्रा योजना के तहत लोन लेकर पेपर प्लेट निर्माण का स्टार्टअप शुरू किया. पहले सिर्फ एक छोटा-सा व्यवसाय था, लेकिन आज उन्होंने अपनी मेहनत और योजना के सहयोग से न सिर्फ खुद को आगे बढ़ाया बल्कि तीन-चार अन्य लोगों को रोजगार भी प्रदान किया.